पूर्व कांग्रेसी विधायक ने सीएम को सौंपा मांग पत्र

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post पूर्व कांग्रेसी विधायक ने सीएम को सौंपा मांग पत्र appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में इंदिरा मार्केट री-डेवलपमेंट योजना से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि वर्षों पहले शुरू हुई यह परियोजना आज तक अधूरी पड़ी है। इससे व्यापारियों एवं आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए व्यापारियों से 5,000 रुपये का एमओयू (MOU) हस्ताक्षरित कराया गया था, लेकिन लगभग 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कर पार्किंग एवं यातायात की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
राजकुमार ने परियोजना की खुदाई के दौरान निकली करोड़ों रुपये मूल्य की मिट्टी एवं अन्य सामग्री का स्पष्ट हिसाब सार्वजनिक न होने पर संदेह व्यक्त करते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि इस प्रतिमा से स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए इसका स्थान परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर बस्तियों में अवैध तरीके से तोड़फोड़ की जा रही है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिस परियोजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है, सरकार उस पर स्पष्ट स्पष्टीकरण दे, क्योंकि इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान बनाई गई मालिकाना हक नियमावली का उल्लेख करते हुए पात्र लोगों को शीघ्र मालिकाना हक प्रदान किए जाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण कई स्थानों पर पुश्ते तथा सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, लेकिन आज तक उनके पुनर्निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से बरसात के मौसम को देखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने की मांग की, ताकि भविष्य में भारी बारिश या बाढ़ की स्थिति में आबादी वाले क्षेत्रों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े।
ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्यमंत्री से सभी लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा जनहित से जुड़े सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

The post पूर्व कांग्रेसी विधायक ने सीएम को सौंपा मांग पत्र appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×