“मैं नहीं अंकिता आ रही है”! उर्मिला सनावर को एक और वीडियो आया सामने

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पति उर्मिला सनावर का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में उर्मिला कहती हुई दिखाई दे रही है कि अंकिता भंडारी के लिए मैं हमेशा से खड़ी हूं, मेरे पास सबूत हैं।

उर्मिला सनावर ने की सुरक्षा की मांग

उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया है कि मुझे जेल में डालकर मेरा एनकाउंटर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं उर्मिला ने उत्तराखंड की धामी सरकार से अपने लिए सुरक्षा मुहैया कराकर उत्तराखंड बुलाने की मांग की है। ताकि वो जांच के लिए गठित की एसआईटी टीम के सामने सबूत प्रस्तुत कर सके।

SIT के सामने पेश होने दिल्ली से देहरादून आ रही है उर्मिला सनावर

उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा है कि वो अब 9 दिन बाद सारे सबूतों के साथ उत्तराखंड आ रही है। मैं उम्मीद करती हूं की SIT मेरे लाए सबूतों को सुरक्षित रखते हुए उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी। साथ ही उर्मिला ने नसीहत देते हुए कहा कि जिन पर भी आरोप लगे वह अब राजनीति छोड़ दें।

ये भी पढ़ें: उर्मिला सनावर ने SSP को पत्र लिख लगाई सुरक्षा की गुहार, बोली मेरी जान को है खतरा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×