उत्तराखंड कांग्रेस के बड़ी खबर, करन माहरा की छुट्टी, गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड कांग्रेस के बड़ी खबर, करन माहरा की छुट्टी, गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर है। कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड में कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने गणेश गोदियाल को फिर एक बार राज्य में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष पद सौंप दिया है। वहीं हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति और प्रीतम सिंह को प्रचार समिति की कमान दी गई है।

गणेश गोदियाल को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस आलाकमान ने गणेश गोदियाल को फिर एक बार उत्तराखंड कांग्रेस पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। AICC ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर नियुक्त किया है।

Uttarakhand

जिलाध्यक्षों की भी हो गई तैनाती

AICC ने राज्य में जिलाध्यक्षों की तैनाती भी कर दी है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। देहरादून महानगर में जसविंदर गोगी को फिर एक बार महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। हल्दवानी महानगर में गोविंद सिंह बिष्ट को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

Uttarakhand
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×