उत्तराखंड में महिलाओं और किशोरियों के लिए लगा मेडिकल शिविर, 2 अक्टूबर तक ले सकते हैं लाभ

उत्तराखंड में महिलाओं और किशोरियों के लिए लगा मेडिकल शिविर, 2 अक्टूबर तक ले सकते हैं लाभ
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड में बुधवार से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू हो गया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश की महिलाओं से मिशन मोड में इस अभियान के तहत अपनी स्वास्थ्य जांच कराने का आह्वान किया।

उत्तराखंड में शुरू हुआ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

दून मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश भर में भी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर शुरू हो गए हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की धरती से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। पीएम ने देश की प्रगति के लिए महिलाओं के सशक्त होने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही देश की खुशहाली के लिए महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य को अनिवार्य बताया।

2 अक्टूबर तक महिला और किशोरियों के लिए लगाए जाएंगे मेडिकल शिविर

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मेडिकल शिविर चलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी किशोरियों और महिलाओं को इन शिविरों में अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि महिलाएं पूरी तरह स्वस्थ होगी तो इसे पूरे परिवार की उत्पादकता बढ़ेगी और इससे प्रदेश सशक्त बनेगा।

मंत्री ने किया स्टालों का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों और स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने नई किस्म की नगदी फसल उगाने वाले कई किसानों से भी बातचीत की और उनका अनुभव जाना। मंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता और उपयोगिता की प्रशंसा कर उनका उत्साह बढ़ाया।

Uttarakhand
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×