मनमोहक नैनीताल में सैलानियों का भारी भीड़….

मनमोहक नैनीताल में सैलानियों का भारी भीड़….
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल। शनिवार को सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की खासी भीड़ रही। वीकेंड के चलते भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। साथ ही दिन भर नौका विहार के लिए सैलानियों की भीड़ रही।

नौकायन के साथ ही शहर के प्रमुख दार्शनिक स्थलों स्नो व्यू, बारापत्थर, हिमालय दर्शन और चिड़ियाघर में भी सैलानियों की काफी चहल पहल देखने को मिली। शाम के समय पंत पार्क और माल रोड क्षेत्र में सैलानियों का हुजूम देखने को मिला।

नैनीताल में शनिवार को मौसम का मिजाज भी सुहाना रहा। आसमान साफ रहा और दिन भर चटक धूप खिली रही। दोपहर के समय चटक धूप से गर्मी की तपिश का भी एहसास हुआ। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×