📅 Saturday, 24 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
होम » ख़बरें » उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत छह जिलों में होगी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत छह जिलों में होगी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फ़बारी की संभावना है।

देहरादून समेत छह जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्टूबर को देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की बर्फबारी होने संभावना है।

27 अक्तूबर तक साफ बना रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग की माने तो 23 से 27 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहेगा।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।