📅 Saturday, 24 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
होम » खबरनामा » विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल, BJP ने उठाए सवाल

विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल, BJP ने उठाए सवाल

उत्तराखंड की सियासत में एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। मामला चकराता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में एक स्थानीय निवासी बालकराम के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने, दबाव बनाने और धमकी देने की बातें सामने आई हैं।

विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल

दरअसल आरोप है कि बालकराम पर अपनी बेटियों को कांग्रेस के समर्थन में लाने का दबाव बनाया गया। बताया जा रहा है कि विवाद उनकी बेटियों के डिग्री कॉलेज में चुनाव लड़ने को लेकर शुरू हुआ। हालांकि, वायरल ऑडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और विधायक प्रीतम सिंह पर निशाना साधा है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

भाजपा नेत्री मधु चौहान ने कांग्रेस के महिला सम्मान से जुड़े दावों पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मधु चौहान का कहना है कि जो कांग्रेस प्रदेश में न्याय की बात कर रही है, उसे पहले अपने क्षेत्र की जनता के साथ न्याय करना चाहिए।

विधायक प्रीतम सिंह को बीजेपी ने घेरा

मधु चौहान ने कहा कि विधायक प्रीतम सिंह आज न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन उन्हें सबसे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ न्याय करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो में जिस तरह की अभद्र भाषा, गाली-गलौज और धमकी देने की बातें सामने आई हैं, वो बेहद गंभीर हैं। मधु चौहान का दावा है कि ये कोई पहला मामला नहीं है और अब तक लोग डर और दबाव के कारण सामने नहीं आ पाते थे।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।