📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
होम » ख़बरें » Uttarakhand Weather: बिगड़ा रहेगा मौसम!, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather: बिगड़ा रहेगा मौसम!, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज यानी रविवार को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Uttarakhand Weather Update: बिगड़ा रहेगा मौसम!, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों को देखा जाए तो 29 जनवरी तक उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है।

प्रदेश में छह राष्ट्रीय समेत 66 सड़कें बंद

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से आगे बंद है। बर्फबारी की वजह से छह राष्ट्रीय समेत 66 सड़कें बंद हैं। चमोली में बर्फबारी की वजह से गोपेश्वर-मंडल-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग और जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है।

उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ीटॉप से औरछाबैंण्ड तक औक ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से आगे बंद है। टिहरी में चंबा-धनोल्टी-सुवाखोली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। इसे लगातार खोलने का प्रयान किया जा रहा है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।