Uttarakhand Weather Update: बढ़ने वाली है ठंड… बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों के लिए अलर्ट

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। खासकर पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहाड़ी इलाकों में 30 और 31 दिसंबर को बारिश के साथ-साथ बर्फबारी(Snowfall) की भी संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update: बढ़ने वाली है ठंड… बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। तो वहीं हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के साथ ही चंपावत, नैनीताल और पौड़ी आदि इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आंशका है। 31 दिसंबर को भी उत्तराखंड का मौसम यहीं रहने वाला है।

दून, हवाई और रेल यातायात प्रभावित

रविवार शाम से देहरादून में घना कोहरा छाया हुआ है। बीते दिन सोमवार को भी यहीं देखने को मिला। घने कोहरे की वजह से द्दश्यता काफी कम हो गई है। जिसका असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। सुबह 12:30 बजे इसी कारण देहरादून एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट नहीं उतर पाई। इसके साथ ही देहरादून आ रही तीन उड़ानों को भी डायवर्ट किया गया। तीन फ्लाइट्स काफी लेट से आईं। साथ ही तीन ट्रेनें भी लेट हुई।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×