रानीखेत : अर्थशास्त्र विभाग द्वारा उत्तराखंड सामान्य ज्ञान लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

रानीखेत। अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत उत्तराखंड सामान्य ज्ञान लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 8 5.2025 को कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया ।

प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे जी द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से व्यक्तित्व का विकास होता है और न केवल अपने राज्य बल्कि देश विदेश के बारे में भी जानकारी प्राप्त होती है ।

उक्त प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रथम स्थान पर दिग्विजय सिंह बीए 4 सेम को, द्वितीय स्थान डिंपल MA 4 sem ko, तृतीय स्थान प्रियंका परिहार B A 4sem को तथा सांत्वना पुरस्कार पायल आर्य BA 4 sem को प्राप्त हुआ ।

आयोजन में डॉक्टर पारुल भारद्वाज एवं डॉक्टर संगीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×