उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी बारिश, पढ़ लें मौसम विभाग की चेतावनी

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश से प्रदेश में मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के निदेशक डॉ चंद सिंह तोमर की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 9 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जन के साथ बौछार पढ़ने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में औसत से अधिक हुई बारिश

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश से मानसून सामान्य समय से पहले विदा हो गया था। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उसे अनुकूल परिस्थितियों का साथ मिलने से अक्टूबर के पहले सप्ताह में औसत से अधिक बारिश देखने को मिली। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ है और इससे तापमान में भी कमी आई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×