नैना देवी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत के दूसरे दिन भी रही श्रद्धालुओं की भीड़

नैना देवी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत के दूसरे दिन भी रही श्रद्धालुओं की भीड़
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google


नैनिताल। मां नयना देवी मंदिर में चल रही श्रीमद देवी भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को व्यास कथावाचक पंडित मनोज कृष्ण ने देवी भगवती की दया-करुणा पर प्रकाश डाला। कथा के साथ ही गायन और वाद्य संगीत में आचार्य मनोज कृष्ण की संगत नीरज मिश्र, लोकेश, आकाश नैनवाल, मनोज उप्रेती, विवेक और प्रकाश चन्द्र रहे।

इससे पूर्व प्रातः आचार्य मनोज कृष्ण ने अपने सहयोगियों, नरेन्द्र पांडे, कैलाश चन्द्र लोहनी और ललित जोशी के साथ पूजा संपन्न की। इस अवसर पर मुख्य यजमान मनोज चौधरी और देवन चौधरी के साथ दिनेश चौधरी और अल्का चौधरी मौजूद रहे।
समारोह को सफल बनाने के लिए मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, महासचिव हेमंत शाह, उप सचिव प्रदीप शाह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी, वरिष्ठ न्यासी महेश लाल साह सहित सुमन साह, मुन्नी भट्ट, अमिता साह और सभी पुजारी व कर्मचारी जुटे रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×