उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, IMD ने पांच जिलों के लिए जारी की बारिश के चेतावनी

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड में 4 अक्टूबर यानी आज एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।

IMD ने पांच जिलों के लिए जारी की बारिश के चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर को उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलेगा। देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जिले में बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के माने तो रविवार से प्रदेशभर में 2 दिन तक भारी बारिश के आसार हैं।

कहां कैसा रहेगा तापमान

तापमान पर नजर डालें तो शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 22.2 सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा टिहरी का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×