The post अभियुक्त कई बार रुपए व सोने चांदी के सिक्कों को गणना कक्ष से बाहर ले गया appeared first on Avikal Uttarakhand.
चढ़ावा चोरी गैंग के बड़े मगरमच्छों पर हाथ डाल पाएगी एसआईटी

देखें गिरफ्तारी वीडियो
सोना-चांदी के सिक्कों , शालिग्राम शिला और केसर के पैकेट पर भी किया हाथ साफ
आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- एसपी
बदरीनाथ धाम चढ़ावा अनियमितता में SIT की बड़ी कार्रवाई
अविकल थपलियाल
चमोली/देहरादून। चमोली पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इधर, चर्चा नयन भी असम है कि धाम में चढ़ावा चोरी की घटना लंबे समय से चल रही थी। और एक सशक्त लॉबी इस चंदा चोरी में जुटी हुई थी। विशेष दर्शनों को लेकर भी बदरी-केदार धाम में श्रद्धालुओं से रकम वसूली के मामले भी सोशल मीडिया का हिस्सा बन चुके हैं।
इधर, 2 जुलाई को बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी की घटना के सामने आने के बाद वीडियो फुटेज ने भी चोरी की पुष्टि कर दी।
प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी के बाद एसपी सुरजीत पंवार ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की तहरीर पर कोतवाली बदरीनाथ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306 और 316(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के अनुसार, 2 जुलाई को थाली भेंट की गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना मिलने पर मंदिर समिति की विभागीय जांच कराई गई, जिसमें प्रारंभिक स्तर पर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल पर नकदी और अन्य भेंट सामग्री को चोरी-छिपे अपने कब्जे में लेने के आरोप सामने आए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया गया।
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, संबंधित कर्मचारियों और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज का विस्तृत परीक्षण किया।
जांच में पुलिस को ऐसे दृश्य मिले, जिनमें आरोपी कई बार गणना कक्ष से धनराशि और अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा जेब में रखकर बाहर ले जाता दिखाई दिया। विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर ₹500 के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला और केसर के पैकेट भी अवैध रूप से अपने कब्जे में लिए।
सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 12 जुलाई की रात देहरादून स्थित आरोपी के आवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि यह मामला श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर व्यवस्था की पारदर्शिता से जुड़ा है। इसलिए निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि
बदरीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि और अन्य भेंट सामग्री में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल को 12 जुलाई की रात देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।
इधऱ, पूछताछ के लिए ले जाते हुए मीडिया ने मास्क पहने प्रमोद नौटियाल से पूछा कि,क्या उन्होंने हेमंत द्वेदी (बीकेटीसी अध्यक्ष) के कहने पर यह सब किया। तो प्रमोद नौटियाल ने कोई टिप्पणी नहीं की। और घेरा बना कर चल रही पुलिस ने प्रमोद नौटियाल को कक्ष के अंदर कर पर्दा गिरा दिया।
प्रमोद की गिरफ्तारी के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस चोरी में कुछ और लोग भी शामिल हैं। क्या गणना से जुड़े अन्य कार्मिक भी इस चोरी में लिप्त है। प्रमोद किसके इशारे पर इस बड़ी वारदात को अंजाम दे रहा था। चमोली पुलिस के सामने बड़े मगरमच्छों को पकड़ना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
गिरफ्तारी के बाबत चमोली पुलिस का प्रेस नोट
श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार
श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को देहरादन से गिरफ्तार किया है।* श्रद्धालुओं की आस्था एवं मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण का शासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया, जिसके उपरांत पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित की गई।
दिनांक 08 जुलाई, 2026 को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी श्री युद्धवीर पुष्पवान की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 एवं 316(5) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तहरीर में उल्लेख किया गया कि 02 जुलाई, 2026 को श्री बद्रीनाथ मंदिर में थाली भेंट की गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना मिलने पर माननीय अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के आदेशानुसार गठित विभागीय जांच समिति की प्राथमिक जांच में मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल द्वारा थाली भेंट गणना स्थल से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अवैध रूप से अपने निजी हित में चोरी-छिपे ले जाने के तथ्य सामने आए।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली- सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट के निकट पर्यवेक्षण में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। SIT द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा वादी व गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त, दिनांक 02 जुलाई, 2026 की थाली भेंट गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में स्पष्ट पाया गया कि अभियुक्त प्रमोद नौटियाल कई बार गणना कक्ष से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा अपनी जेब में रखकर अवैध रूप से बाहर ले जा रहा था।
विवेचना के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा अलग-अलग समय पर ₹500 के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला तथा केसर के पैकेट को अवैध रूप से अपने कब्जे में लिया गया।
सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने दिनांक 12 जुलाई, 2026 की रात्रि अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
The post अभियुक्त कई बार रुपए व सोने चांदी के सिक्कों को गणना कक्ष से बाहर ले गया appeared first on Avikal Uttarakhand.
