📅 Wednesday, 25 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 गंगोत्री ऑल‑वे़दर रोड पर मिली नई मंजूरी, 2027‑28 में पूरा होने की आशा 🔴 हल्द्वानी में लक्ष्य रायचंदानी का अभूतपूर्व स्वागत: एशिया कप विजेता कप्तान ने शेयर किया पाकिस्तान को किस तरह दिया गया “असली जवाब” 🔴 कालाढूंगी में सुरेश भट्ट की बैठकें, 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान 🔴 जनवरी 2027 में देहरादून में आयोजित होगी श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा – तीन‑दिन का भव्य उत्सव 🔴 उत्तराखंड के पवाणी गांव में भीषण आग: 33 मकान चारों तरफ राख, सीएम धामी ने प्रभावितों को दी हरसंभव सहायता का आश्वासन 🔴 2027 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा फरवरी से शुरू, 2.08 लाख छात्रों के लिए 1270 केंद्र तैयार
होम » खबरनामा » कालाढूंगी में सुरेश भट्ट की बैठकें, 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

कालाढूंगी में सुरेश भट्ट की बैठकें, 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

Suresh Bhatt : Kaladhungi : BJP Uttarakhand : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा ने भी क्षेत्रीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों में पहुंचकर वरिष्ठजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 2027 में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के तहत सुरेश भट्ट ने फुटकुआ शक्ति केंद्र के संयोजक तेजेंद्र सिंह बोरा के आवास पर बैठक की। यहां उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर स्थानीय विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं समझनी चाहिए और समाधान के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

इसके बाद भट्ट हरिपुर मोतिया पहुंचे। यहां पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह परगाई के आवास पर उन्होंने वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।

सुरेश भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रदेश में विकास की गति बनाए रखने के लिए 2027 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाना जरूरी है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।

संबंधित समाचार (Related News)