महाविद्यालय रानीखेत के भौतिकी विभाग में तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन-छात्रों ने बनाए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सर्किट

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के भौतिकी विभाग में तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन-छात्रों ने बनाए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सर्किट

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। स्व. श्री जय दत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिकी विभाग में दिनांक 03/05/2025 को एम.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर भौतिकी के विद्यार्थियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस शैक्षणिक गतिविधि में छात्रों ने Op-Amp, Summing Amplifier, 8-Bit Adder, Regulated Power Supply, SR Flip-Flop, SR Latch, Half Adder एवं Full Adder जैसे परिष्कृत सर्किट्स के कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए।
इस रचनात्मक प्रयास को प्रोत्साहन देने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने मॉडल निर्माण के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा उन्हें अपने नवाचारों को अभिव्यक्त करने हेतु एक उपयुक्त मंच प्रदान करना था।
प्रदर्शनी में गणित विभाग के डॉ. सी.एस. पंत एवं डॉ. शंकर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्रों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए सहायक होते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक कौशल को भी सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. शीतल चौहान के नेतृत्व में, डॉ. किरण पंत, डॉ. आशा उप्रेती, तथा डॉ. प्रतीक शर्मा के समन्वय से संपन्न हुआ।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×