छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित, 25 अक्टूबर को होंगे चुनाव….

छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित, 25 अक्टूबर को होंगे चुनाव….
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पिछले दिनों से आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूचित किया है कि शासन स्तर पर हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को विश्वविद्यालय के सभी परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

कुलसचिव की ओर से यह जानकारी दी गई कि शासन के उच्चाधिकारियों ने छात्र संघ चुनाव कराने की सहमति दे दी है और इसे निर्धारित तिथि पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अपना भूख हड़ताल और आंदोलन समाप्त करें, ताकि शैक्षणिक कार्य नियमित हो सके।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×