वरिष्ठ पत्रकार खुशहाल गिरी गोस्वामी का निधन

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post वरिष्ठ पत्रकार खुशहाल गिरी गोस्वामी का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.

पत्रकार साथियों ने दी श्रद्धांजलि

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। लम्बी बीमारी के बाद वरिष्ठ पत्रकार खुशहाल गिरी गोस्वामी का जॉलीग्रांट अस्पताल में निधन हो गया। खुशहाल लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 5 जुलाई को हरिद्वार में किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए।
खुशहाल गिरी गोस्वामी ने 2008 में फरीदाबाद से आकर देहरादून से शुरू हो रहे ‘हिंदुस्तान’ अखबार में जॉइन किया था। बीते 18 साल से वे हिंदुस्तान में कार्य कर रहे थे। उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाक रिपोर्टिंग की। जिन पर सरकार को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ा।

उनके निधन की खबर से उत्तराखंड के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी सहज कार्यशैली, निष्पक्ष रिपोर्टिंग तथा सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे।

खुशहाल गोस्वामी ने अपने पत्रकारिता जीवन में सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से उठाया। अपने सहयोगी स्वभाव और पेशेवर प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में विशेष पहचान बनाई। उनके निधन से मीडिया जगत ने एक अनुभवी और संवेदनशील पत्रकार खो दिया है।

उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। अनेक पत्रकार साथियों ने उन्हें सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खुशहाल गोस्वामी का सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और पत्रकारिता के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। पत्रकारों ने खुशहाल के साथ बिताए दिनों को भी याद किया।
विभिन्न पत्रकार संगठनों ने भी उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

The post वरिष्ठ पत्रकार खुशहाल गिरी गोस्वामी का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×