अब हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चंपावत के लिए उड़ान भरेंगे हेलिकाप्टर… शुरू हुई सेवा…

अब हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चंपावत के लिए उड़ान भरेंगे हेलिकाप्टर… शुरू हुई सेवा…
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

पर्यटन को बढावा देने के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चम्पावत हैली सेवा प्रारम्भ की जायेगी। इस हेतु गौलापार स्थित हैलीपेड से ट्रायल किया गया।

उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम द्वारा ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम द्वारा फाइनल ट्रायल के उपरान्त उडान हेतु स्वीकृति प्रदान की जायेगी।

7 सीटर हेलिकाप्टर प्रतिदिन दो चक्कर अपनी सेवायें देगा। जिसमे चम्पावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रूपये, पिथौरागढ के लिए 3000 तथा मुनस्यारी के लिए 3500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किराये में सबसीडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं आपातकालीन सेवाओं में भी आमजनमानस को हैलीसेवा का लाभ मिलेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×