22 सितंबर से लागू होंगी नई GST दरें, CM ने दिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से देशभर में GST की नई दरें लागू हो जाएंगी।

29 सितंबर तक जागरूकता अभियान चलने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने बताया कि नई दरों का लाभ आम जनता और व्यापारिक समुदाय तक तेजी से पहुंचाने के लिए प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे 22 से 29 सितंबर तक अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। इस दौरान प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों और विधायक अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।

GST की नई दरें प्रदेश की अर्थव्यवस्था को करेंगी मजबूत: CM

सीएम ने कहा कि GST की नई दरें प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी और “वोकल फॉर लोकल” तथा “लोकल टू ग्लोबल” की दिशा में मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज”, जी.आई. टैग प्राप्त 27 उत्पाद, “एक जनपद दो उत्पाद” योजना नई दरों से बढ़ावा पाएंगे। इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना साकार होगा।

नगर निकायों के स्तर पर बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश

सीएम ने सभी विभागों और निकायों को निर्देश दिए कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें। ग्राम सभाओं और नगर निकायों के स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाए। उद्योग विभाग को भी कहा गया कि GI टैग वाले उत्पादों और “एक जनपद दो उत्पाद” योजना को और अधिक सशक्त और बाजारोन्मुख बनाया जाए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×