📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 प्रेम‑प्रसंग के संदेह में कातिल बना भाई, बहन और पड़ोसी को गोली, झबरेड़ी कला में दहशत 🔴 बड़नाथ धाम की पवित्रता पर DJ कॉन्सर्ट से उठी तीखी आलोचना: “देवभूमि को बाजारू संस्कृति का शिकार” 🔴 चम्पावत में रेड अलर्ट के मद्देनजर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी: इन खतरनाक इलाकों से करें दूरी, यात्रियों से की गई विशेष सावधानी बरतने की अपील 🔴 बैंक बंदी पर कर्मचारियों की हड़ताल: 28‑30 सितंबर को बैंकिंग सेवा पर पड़ेगा असर 🔴 सर्दियों में उत्तराखंड के लिए केंद्र का 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली बंडल, धामी ने किया आभार व्यक्त 🔴 उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट: चारधाम यात्रा पर रोक का संभावित निर्णय
होम » ख़बरें » नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध प्रहार जारी,नशीले इंजेक्शनों संग एक युवक गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध प्रहार जारी,नशीले इंजेक्शनों संग एक युवक गिरफ्तार

नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है नैनीताल पुलिस का अभियान

30 नशीले इंजेक्शनों संग एक युवक को किया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु सभी प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

 प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

उक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुभाष नगर बैरियर लालकुआं के पास से अभियुक्त पंकज नेगी पुत्र स्व0 त्रिलोक सिंह नेगी निवासी डी क्लाश धौलखेड़ा शिवांचल कालोनी टीपी नगर कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र- 24 वर्ष को नशीले इंजेक्शन Buprenorphin Injection, 15 अदद, AVIL Injection 15 अदद, (कुल 30 अदद नशीले इंजेक्शन) 05 अदद सिंगल यूज सिरिंज तथा 1 अदद बैग के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR N0. 101/25 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 अधि0 बनाम पंकज नेगी उपरोक्त पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त बरामद इंजेक्शनों को किच्छा से चुहिया नाम के लड़के से लाना बताया गया, जिस संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त पंकज नेगी उपरोक्त वर्ष 2024 में स्मैक में हल्द्वानी कोतवाली से भी जेल जा चुका है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।