NHM की मिशन निदेशक डॉ. स्वाती ने किया स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण, रिक्त पद भरने के दिए निर्देश

NHM की मिशन निदेशक डॉ. स्वाती ने किया स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण, रिक्त पद भरने के दिए निर्देश
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल। एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को जनपद की कई स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। नैनीताल स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनएचएम के तहत शीघ्र ही रिक्त पदों को भरे जाने की बात कही।
निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की सुविधाओं, सेवाओं व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया गया।निरीक्षण के दौरान स्वाति भदौरिया ने अल्ट्रासाउंड, इमरजेंसी, लैब, प्रसूति वार्ड, स्टोर व अन्य महत्वपूर्ण विभागों का दौरा किया।

उन्होंने जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने और जिला चिकित्सालय में प्रसव को आ रही महिलाओं व आकस्मिक सेवाओं को बहेतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने के साथ ही गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी का चिन्हीकरण कर संस्थागत प्रसव करवाये जाने के निर्देश दिये।
साथ ही कहा कि नैनीताल में 2 अर्बन हेल्थ सेंटर खोले जाने है जिसके लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सालय में टाइप 4 भवन, मेडिकल स्टोर, पार्किंग, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए स्थान का चयन करने के भी निर्देश दिए। साथ ही जीबी पन्त चिकित्सालय परिसर मे टाइप 4, टाइप 3, भवन बनाए जाने, पत्रावली को तैयार कर जिला स्वास्थ्य समिति के सम्मुख लाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।
निरीक्षण के दौरान भवाली सेनिटोरियम, बेस चिकित्सालय में स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी और बीपीएचयू के लिए धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, रामनगर में स्थान के चयन के लिए संबन्धितों को निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर अस्पताल में 4 भवन ध्वस्तीकरण किए जाने है जिनका निस्प्रोजय प्रमाण पत्र प्रथमिकता के आधार पर प्राप्त करते हुए राज्य को उपलब्ध कराने को कहा।
मिशन निदेशक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुर्पाताल के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि ईडीएल के तहत दवाइयों की मांग को ऑनलाइन ई पोर्टल के माध्यम से मांग पत्र समय से भेजें। साथ ही जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को ससमय पोर्टल पर कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे सभी जरूरी सुधार कार्य जल्द से जल्द करें और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।
इस दौरान सीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डॉ. द्रोपदी गर्बयाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके धर्मशक्तू, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमन्त मर्तोलिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन महेरा, पंकज तिवारी, बच्चन कालाकोटी, सरयू नंदन जोशी, दिवान बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, स्वतिशील गुरानी, आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×