नाबालिग पत्नी ने बीयर की बोतल से की पति की हत्या, वीडियो कॉल पर प्रेमी को दिखाई लाश

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

25 साल के युवक की उसकी ही 17 साल की पत्नी ने अपने प्रेमी के दोस्तों के साथ मिलकर बेरहमी से की हत्या

मध्य प्रदेश। बुरहानपुर जिले से एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 25 साल के युवक की उसकी ही 17 साल की पत्नी ने अपने प्रेमी के दोस्तों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या इतनी भयानक थी कि युवक को 36 बार चाकू मारा गया और वह मौके पर ही दम तोड़ बैठा. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राहुल उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है, जो शाहपुर का रहने वाला था. 13 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि ITI कॉलेज के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब जांच की, तो मृतक के शरीर पर कई घातक चोटों के निशान मिले।

नाबालिग पत्नी ने बीयर की बोतल से की पति की हत्या

जांच में पता चला कि राहुल की पत्नी नाबालिग है और वह यु‍वराज नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध में थी. जब पुलिस ने यु‍वराज को हिरासत में लिया तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि राहुल की हत्या की पूरी साजिश उसी की पत्नी ने रची थी और उसने इस वारदात को अंजाम देने में अपने प्रेमी के दो दोस्तों की मदद ली।

12 अप्रैल की रात करीब 8 बजे राहुल की पत्नी ने उसे बाजार चलने का बहाना दिया. दोनों बाजार गए, खाना खाया और फिर लौटते समय ITI कॉलेज के पास एक स्पीड ब्रेकर के पास पत्नी ने जानबूझकर अपनी चप्पल गिरा दी और राहुल से गाड़ी रोकने को कहा. जैसे ही राहुल ने गाड़ी रोकी, तभी पहले से पीछा कर रहे दो युवक, लालित और एक नाबालिग, बाइक से वहां पहुंचे और राहुल को झाड़ियों में खींच लिया।

पहला वार मृतक की पत्नी ने किया

राहुल की पत्नी ने पहले उसे बीयर की बोतल से मारा, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद नाबालिग साथी ने उस पर चाकू से कई वार किए और लालित ने भी उस पर चाकू चलाया. तीनों ने मिलकर राहुल को मौत के घाट उतार दिया।

इस जघन्य हत्या के बाद आरोपी लड़की ने अपने प्रेमी यु‍वराज को वीडियो कॉल करके राहुल की लाश दिखाई और कहा, “काम हो गया”. इसके बाद तीनों आरोपी रावर रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से इटारसी होते हुए उज्जैन की ओर भाग निकले. लेकिन पुलिस ने सटीक जानकारी के आधार पर सभी को सांवेर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस हत्या में शामिल चारों आरोपी, भारत उर्फ यु‍वराज (20), लालित (20), मृतक की नाबालिग पत्नी और एक अन्य नाबालिग सभी आपस में लगातार मोबाइल फोन से जुड़े हुए थे।

इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस फिलहाल चारों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×