जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत में चयनित हुए कुनाल

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत में चयनित हुए कुनाल appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

रानीखेत। झलोड़ी – प्रिपेरटरी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, झलोड़ी के छात्र कुनाल राज का जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत में कक्षा 9 में चयन होने पर हर्ष का माहौल है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र एवं प्रबंधक अंजलि तिवारी ने कुनाल राज को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्र की लगन, मेहनत एवं अनुशासन का परिणाम है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कुनाल राज के पिता चन्द्र शेखर ( इंटर कॉलेज, खिर्खेत के प्रधानाचार्य ) को भी पुत्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी ।

विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कुनाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी विद्यालय, क्षेत्र एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।

The post जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत में चयनित हुए कुनाल appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×