रानीखेत : सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया होली महोत्सव

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

रानीखेत। सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में होली महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सशस्त्र सीमा बल, सीमांत रानीखेत के महानिरीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों, जवानों व उनके परिवारों को होली की शुभकामनायें दीं।

सीमांत मुख्यालय के परिसर में हुए एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम में  दुर्गा बहादुर सोलार उप महानिरीक्षक,  जयंत कुमार शर्मा कमांडेंट (पशु चिकित्सा),  देवासीस पाल कमांडेंट (संचार),  अमित कुमार द्वितीय कमान अधिकारी,  हरीश चन्द्र सिंह बिष्ट उप कमांडेंट (संचार),  विकास कुमार उप कमांडेंट, अरविन्द कुमार उप कमांडेंट, श्री राहुल कुमार राय सहायक कमांडेंट (संचार), सभी अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों ने एक दूसरे को रंग व मुलाल लगाकर और गले लग कर होली की शुभकामनायें दीं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×