राज्यपाल ने किया ‘अवे ऑल बोट्स’ प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा और समुद्री शक्ति के लिए महत्वपूर्ण

राज्यपाल ने किया ‘अवे ऑल बोट्स’ प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा और समुद्री शक्ति के लिए महत्वपूर्ण
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज नैनी झील में आयोजित एनसीसी की ‘अवे ऑल बोट्स’ (Away All Boats) प्रतियोगिता का फ्लैग-ऑफ किया। राज्यपाल ने स्वयं बोट में सवार होकर इस प्रतियोगिता को देखा और विजेता नाविकों को पुरस्कृत किया।

अपने संबोधन में, राज्यपाल ने एनसीसी की तारीफ की और कहा कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी समुद्री क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा:

“अवे ऑल बोट्स राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी समुद्री ताकत के लिए जरूरी है और हमें हर वक्त चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित करती है।”

राज्यपाल ने एनसीसी की बेटियों द्वारा अपनी क्षमता के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की और कहा कि यह उनकी असीमित प्रतिभा को दिखाता है। उन्होंने उत्तराखंड में एनसीसी के कार्यों की सराहना की और कहा कि यहां के कैडेट्स का प्रशिक्षण, अनुशासन और जज्बा उच्च स्तर का है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स और मुख्यालय के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कई अन्य वरिष्ठ नागरिक और अधिकारी भी उपस्थित थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×