विभिन्न योजनाओं के लिए सरकार ने स्वीकृत की करोड़ों की धनराशि, जानें किस जिले को क्या मिला

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड के कई जिलों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा तोहफा दिया है। देहरादून, हरिद्वार समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विकास कार्यों के लिए सीएम ने बड़ी धनराशि स्वीकृत की है।

विभिन्न योजनाओं के लिए सरकार ने स्वीकृत की करोड़ों की धनराशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि चम्पावत जिले के बाराकोट में तहसील भवन निर्माण के लिए 3.03 करोड़, हरिद्वार में दो शासकीय आवास बनाने के लिए 1.86 करोड़, पौड़ी गढ़वाल में तहसील कार्यालय पौड़ी में मीटिंग हॉल और अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए 2.08 करोड़ और चम्पावत के लोहाघाट बस स्टेशन में कार्यालय, कार्यशाला और स्टोर कक्ष के लिए 7.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा सीएम धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर जिला पंचायतों को 83.25 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को 78 करोड़ और ग्राम पंचायतों को 200 करोड़ की धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है। शहरी स्थानीय निकायों को भी 333 करोड़ और तीन गैर-निर्वाचित निकायों को 3 करोड़ रुपये की किश्त स्वीकृत की गई है। देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अनास्वाला–मालसी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 3.19 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।

बागेश्वर का झूला पुल होगा दुरुस्त

वहीं बागेश्वर में सरयू नदी पर 113 साल पुराने झूला पुल के जीर्णोद्धार और देहरादून के काठ बंगला हाउसिंग सोसाइटी में बिजली व पानी की लाइन बिछाने के लिए 4.16 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सितारगंज क्षेत्र में सड़क निर्माण और मजबूती के लिए 2.43 करोड़, पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 5.81 करोड़ और देहरादून के विकासनगर में सड़क पुनर्निर्माण के लिए 3.13 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, चम्पावत में केंद्रीय पुस्तकालय, चारदीवारी और मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। नाबार्ड योजना से सिंचाई विभाग की 16 योजनाओं के लिए 52.81 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही एडीबी योजना के तहत ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सुधार कार्यक्रम के लिए पहली किश्त के रूप में 200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

श्री एंजेडी बूबू मंदिर स्थल के लिए दिए 97.20 लाख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में श्री एंजेडी बूबू मंदिर स्थल के विकास के लिए 97.20 लाख रुपये और पिथौरागढ़ जिले में रौछड़ा से मढ़मानले तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 23.74 लाख रुपये की मंजूरी भी दी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×