रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: केंद्र मंत्रालय ने दी ये बड़ी सौगात

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय मंत्रालय ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस को अब सप्ताह में तीन दिन चलाने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वीकृति पत्र भेजा है।

सप्ताह में तीन दिन चलेगी देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार प्रयासों और पहल पर देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम धामी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि देहरादून–टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब सप्ताह में तीन दिन संचालित किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

ये भी पढ़ें: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच आवाजाही होगी सुगम, रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात, पढ़ें

देहरादून से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों का सफर होगा सुगम

सीएम ने कहा कि यह निर्णय प्रदेशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। देहरादून से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को अब अधिक सुगम और नियमित रेल सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर सहयोग कर रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×