पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी के गंभीर आरोप, बोली चार साल से हो रहा है शोषण- VIDEO

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

हरिद्वार की सियासत में फिर से हलचल तेज हो गई है। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी कथित पत्नी उर्मिला सेनोवर ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि चार साल से उनका शोषण किया जा रहा है।

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी के गंभीर आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि उर्मिला सेनोवर वही महिला हैं, जिन्हें कुछ समय पहले भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र राठौर ने प्रेस वार्ता कर अपनी अर्धांगिनी बताया था। लेकिन इस बार मामला पूरी तरह अलग है। उर्मिला ने सुरेंद्र राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उर्मिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

वीडियो जारी कर उर्मिला ने बताया कि पिछले चार वर्षों से उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उर्मिला ने चेतावनी दी है कि यदि चार दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो वह भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगी।

ये भी पढ़ें: भाजपा से नोटिस मिलने के बाद BJP कार्यालय पहुंचे सुरेश राठौर, बोले मैंने नहीं किया UCC का उल्लंघन

उर्मिला ने की राठौर की गिरफ्तारी की मांग

उर्मिला का आरोप है कि सुरेंद्र राठौर ने रिश्ते का भरोसा देकर उन्हें अपने साथ रखा, लेकिन बाद में मानसिक, शारीरिक और सामाजिक प्रताड़ना दी। उन्होंने पुलिस से सुरेंद्र राठौर की गिरफ्तारी की मांग भी की है। उर्मिला और सुरेश राठौड़ से जुड़े कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें उर्मिला ने खुद को राठौड़ की पत्नी बताया था।

भाजपा राठौर को पूर्व में ही दिखा चुकी है पार्टी से बाहर का रास्ता

विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने सुरेंद्र राठौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हाल ही में राठौड़ ने बयान दिया था कि उनकी केवल एक ही पत्नी है जो रविंद्र कौर, और किसी अन्य महिला से उनका कोई वैवाहिक संबंध नहीं है। लेकिन राठौड़ के इस बयान के तुरंत बाद उर्मिला का नया वीडियो सामने आया, जिसने एक बार फिर सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें: दो शादियों के चलते विवादों में घिरे पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

भाजपा ने झाड़ा पल्ला

उर्मिला सेनोवर के आरोपों पर अब पुलिस जांच की मांग उठ रही है। वहीं भाजपा नेतृत्व इस विवाद पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। अब नज़र इस बात पर है कि मामला कानूनी बवाल बनता है या राजनीतिक भूचाल यहीं रुकता है। वहीं भाजपा प्रवक्ता प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि सुरेश राठौड़ को भाजपा पहले ही पार्टी से निकाल चुकी है। अब वह अपने जीवन में क्या कर रहे हैं उनका पर्सनल मुद्दा है कानून अपना काम कर रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×