दुल्हनी नदी पर बनेगी बाढ़ सुरक्षा दीवार

दुल्हनी नदी पर बनेगी बाढ़ सुरक्षा दीवार
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post दुल्हनी नदी पर बनेगी बाढ़ सुरक्षा दीवार appeared first on Avikal Uttarakhand.

विधायक गैरोला ने 4.12 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया

लक्ष्मण सिद्ध समेत छह कॉलोनियों को मिलेगा बाढ़ और कटाव से स्थायी संरक्षण

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला ने वार्ड संख्या-97 स्थित लक्ष्मण सिद्ध कॉलोनी में 4 करोड़ 12 लाख 70 हजार रुपये की लागत से दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना से लक्ष्मण सिद्ध कॉलोनी, विवेक विहार, वायु विहार, निर्मल कॉलोनी, वनस्थली पुरम और दिल्ली फार्म सहित आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ और नदी कटाव से सुरक्षा मिलेगी।

वर्षा ऋतु के दौरान दुल्हनी नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के लोगों के घरों तथा जन-धन की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से चिंता बनी हुई थी। स्थानीय नागरिक कई वर्षों से बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग कर रहे थे। जनहित को देखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य प्रारंभ किया गया है।

बाढ़ सुरक्षा दीवार के निर्माण से संभावित जलभराव और नदी के कटाव से क्षेत्र को राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ उनकी संपत्ति को भी संरक्षण मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में सिद्धवली इन्क्लेव के अध्यक्ष दयाल सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष सौरभ नौडियाल, सभासद देवी दयाल, पूर्व सभासद विनोद कुमार, लक्ष्मण सिद्ध कॉलोनी के अध्यक्ष अर्जुन पटवाल, अजय बिष्ट, पुरुषोत्तम जखमोला, लक्ष्मण विहार कॉलोनी के अध्यक्ष बलवीर सिंह पयाल और सुरेश सजवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The post दुल्हनी नदी पर बनेगी बाढ़ सुरक्षा दीवार appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×