रामनगर: गर्जिया मंदिर परिसर में लगी आग, 40 से ज्यादा दुकानें जली , मचा हड़कंप…

रामनगर: गर्जिया मंदिर परिसर में लगी आग, 40 से ज्यादा दुकानें जली , मचा हड़कंप…
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले गर्जिया देवी मंदिर परिसर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि जिसके चपेट में आने से 40 से ज्यादा प्रसाद विक्रेताओं की दुकानें जल गई है. हालांकि, अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है. लेकिन, दुकानों मे नवरात्रि को लेकर भरा सामान सब जल गया.

जानकारी के मुताबिक, दोपहर प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के नीचे स्थित एक दर्जन से ज्यादा प्रसाद की दुकानों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आज भयानक तरीके से भड़क गई और 40 से ज्यादा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे सभी दुकानें जलकर राख हो गई. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लोग उसे बुझा नहीं पाए.

फिलहाल, अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है. बता दें कि ये सभी दुकानें प्रसाद विक्रेताओं की थी. जो झोपड़ी के रूप में थी. पहले एक दुकान में आग लगी और धीरे-धीरे उसने सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग से कितना नुकसान हुआ? अभी इसका कोई आकलन नहीं लगाया जा सका है.

कल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, ऐसे में सभी दुकानदारों ने लाखों रुपए का सामान अपनी दुकानों में भरा था, लेकिन आग लगने से सारा सामान जल गया. जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×