सोशल मीडिया मे चल रहे खबरों को द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने बताया भ्रामक

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

सोशल मीडिया मे चल रहे खबरों के बारे मे द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने विस्तार से बताया

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। सोशल मीडिया मे चल रहे भ्रामक के बारे मे द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री मेरे विधानसभा क्षेत्र चौखुटिया के चैती मेला उद्घाटन में आए थे। प्रोटोकॉल के हिसाब से क्षेत्रीय विधायक होने के नाते जब मुख्यमंत्री आते हैं, तो विधायक का भी अपना एक प्रोटोकॉल होता है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सभी पार्टी के होते है। वह कोई भाजपा के मुख्यमंत्री नहीं हैं।

विधायक ने कहा कि हम वो सिपाही है। जो कांग्रेस के एन एस यू आई यूथ कांग्रेस से लेकर आज तक हम कांग्रेस पार्टी में रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकार जब 2016 में टूटी थी, तो उस सरकार को बचाने वाला भी मदन बिष्ट ही था।

मैने माननीय मुख्यमंत्री जी से कहा कि यह मेरी 4, 5 घोषणाएं हैं। जिसमे हॉस्पिटल का मुद्दा, शिक्षा का मुद्दा था। मेरे बच्चे बीएससी, बी. काम करने के लिए चौखुटिया से लगभग 25 किमी दूर द्वाराहाट जाते हैं।

उन्होने कहा कि मैने मुख्यमंत्री के आने से पहले रोड़ों की हालत दिखाने के लिए खुद गड्ढे भरे थे। वही माननीय मुख्यमंत्री ने मंच पर ही तीन मांगे मान ली, और कहा कि इसका मै जल्द जीओ भी कर दूंगा। वाकी के आपके अन्य कार्य भी शीघ्र होंगे।

विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर यदि वो नहीं करेंगे, तो क्या हम उनके विरोध में नहीं खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जी ने मेरे क्षेत्र के सभी कार्य कर दिए, तो मैं खुले दिल से उनका स्वागत करूंगा, और मैं उनके नारे भी लगाऊंगा क्योंकि क्षेत्र की जनता है।

क्षेत्र की समस्याएं है, जो क्षेत्र का भला करेगा उसके नारे, चाहे वो कोई भी पार्टी के हो, मुख्यमंत्री सबका होता है। ये जो सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, कहने वाले कहते रहते हैं। जब में 2016 में सरकार से बाहर नहीं गया। मैं कांग्रेस का पक्का सिपाही हूं, चाहे मेरी जान चली जाए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×