📅 Tuesday, 27 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
होम » खबरनामा » रायपुर में निर्माणाधीन भवन में मिला शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में निर्माणाधीन भवन में मिला शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थी। प्रारंभिक जांच में पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार, 26 अक्टूबर को सुबह करीब छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एटीएस कॉलोनी से पूर्व स्थित एक निर्माणाधीन भवन में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर एक व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और काफी रक्तस्राव हुआ था। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान पंकज मित्तल (52), पुत्र पवन कुमार, निवासी पंजाब के रूप में की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि मृतक की मौत निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।