सिखों पर विवादित टिप्पणी का विवाद बढ़ा, कांग्रेस हाईकमान ने बड़े नेताओं को किया दिल्ली तलब

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में हरक सिंह रावत की ओर से सिखों पर की विवादित टिप्पणी पर बातचीत हो सकती है।

कांग्रेस हाईकमान ने बड़े नेताओं को किया दिल्ली तलब

कांग्रेस हाईकमान ने 9 दिसंबर को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य और करन महारा को दिल्ली बुलाया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में हरक सिंह प्रकरण की ओर से सिखों पर की गई विवादित टिप्पणी पर बातचीत हो सकती है।

सिखों पर विवादित टिप्पणी का विवाद गरमाया

बता दें उत्तराखंड कांग्रेस में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह ने बीते दिनों पहले देहरादून में चल रहे बार एसोसिएशन के धरने पर अधिवक्ताओं को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरदार जी 12 बज गए जैसी टिप्पणी कर दी, जिसके बाद सिख समाज उग्र हो उठा। हालांकि हरक ने ने इस बयान को मजाक बताया है, लेकिन प्रदेशभर में उनकी टिप्पणी को लेकर विरोध होने लगा।

सिख समुदाय ने किया था विरोध

हरक सिंह रावत की टिप्पणी के बाद सिख समुदाय ने उनका विरोध किया। जगह-जगह हरक सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंककर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिख समाज के इतिहास और शौर्य को लेकर मजाकिया टिप्पणी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बढ़ते विरोध के बाद हरक ने लगाई गुरुद्वारा पोंटा साहिब में हाजिरी

बढ़ते विरोध के बाद कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने गुरुद्वारा पोंटा साहिब में हाजिरी लगाई। फेसबुक में पोस्ट कर हरक ने लिखा ‘गुरु के दरबार मे सजदा कर माफी मांगी। भूल हो जाने पर गुरु के सामने ही स्वीकार करना चाहिये। गुरु के दरबार में जूता सेवा, लंगर सेवा की। हरक ने आगे लिखा कि अपने मन की बात गुरु से कही, किसी का भी दिल दुखा हो तो माफ कीजिएगा’।

ये भी पढ़ें: हरक सिंह रावत की विवादित टिप्पणी से सिख समाज में आक्रोश, हल्द्वानी से सितारगंज तक विरोध तेज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×