CM Dhami की बड़ी घोषणा!, बढ़ाई वन्यजीव संघर्ष के दौरान मानव मृत्यु की धनराशि

CM Dhami की बड़ी घोषणा!, बढ़ाई वन्यजीव संघर्ष के दौरान मानव मृत्यु की धनराशि
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

देहरादून के फेमस जू मालसी डियर पार्क (Malsi Deer Park )में वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर हुए विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी घोषणा की। सीएम धामी ने वन्यजीव संघर्ष के दौरान मानव मृत्यु की धनराशि को बढ़ाकर 10 लाख किया गया। बताते चलें कि पहले मानव वन्यजीव संघर्ष मृत्यु में 6 लाख रुपए दिए जाते थे।

cm dhami malsi deer park

CM Dhami की बड़ी घोषणा!

कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि ‘वन्यजीव का संरक्षण करने वाले लोगों को मै नमन करता हूं।’ उन्होंने बताया कि पूरे हफ्ते जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जो आने वाले नौनिहालों में प्रकृति और वन्यजीन के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करेगी।

बढ़ाई मानव वन्यजीव संघर्ष मुआवजा राशि

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार लगातार वन्य जीवों के संरक्षण के लिए कोशिश करती रहती है। जिसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। सीएम ने आम जनता से ही वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग की अपील की है।

इसी बीच सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए मानव वन्यजीव संघर्ष मुआवजा राशि को बढ़ा दिया है। बीते साल ही सीएम ने इसमें मिलने वाली राशि को चार से छह लाख किया था। ऐसे में अब वन्यजीव संघर्ष के दौरान मानव मृत्यु की धनराशि को 10 लाख कर दिया गया है। पहले ये धनराशि 6 लाख थी।

वन मंत्री सुबोध उनियाल की सीएम से अपील

दरअसल कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सीएम धामी से मानव वन्यजीव संघर्ष मुआवजा राशि बढ़ाए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वन्यजीव के संरक्षण के लिए वन विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य में 500 से अधिक बाघ है। तो वहीं वही तेंदुए की संख्या 400 से अधिक हो गई है। मानव वन्यजीव संघर्ष में क्षति के कारण 6 लाख की धनराशि दी जाती है। ऐसे में उन्होंने सीएम से अपील की कि इसकी धनराशि बढ़ाकर 10 लाख कर दी जाए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×