📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 प्रेम‑प्रसंग के संदेह में कातिल बना भाई, बहन और पड़ोसी को गोली, झबरेड़ी कला में दहशत 🔴 बड़नाथ धाम की पवित्रता पर DJ कॉन्सर्ट से उठी तीखी आलोचना: “देवभूमि को बाजारू संस्कृति का शिकार” 🔴 चम्पावत में रेड अलर्ट के मद्देनजर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी: इन खतरनाक इलाकों से करें दूरी, यात्रियों से की गई विशेष सावधानी बरतने की अपील 🔴 बैंक बंदी पर कर्मचारियों की हड़ताल: 28‑30 सितंबर को बैंकिंग सेवा पर पड़ेगा असर 🔴 सर्दियों में उत्तराखंड के लिए केंद्र का 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली बंडल, धामी ने किया आभार व्यक्त 🔴 उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट: चारधाम यात्रा पर रोक का संभावित निर्णय
होम » ख़बरें » सीएम धामी ने करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी, उत्तरकाशी जिले को भी दिया बड़ा तोहफा

सीएम धामी ने करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी, उत्तरकाशी जिले को भी दिया बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं को हरी झंडी देते हुए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सरकार ने 70 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को पास किया है।

सीएम धामी ने करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी

सीएम ने उत्तरकाशी जिले के विकासखंड नौगांव के ग्राम तुनाल्का में न्यायिक विभाग के टाईप-2 के 6 आवास और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 2.49 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके साथ ही नाबार्ड वित्त पोषण से जुड़ी सिंचाई विभाग की 25 योजनाओं के लिए 69.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

दून पुस्तकालय और शोध केंद्र के लिए धनराशि स्वीकृत

वहीं, धामी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को भी बढ़ावा देते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत दून पुस्तकालय और शोध केंद्र के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 1 करोड़ रुपए (1 crore from State Contingency Fund) की धनराशि स्वीकृत की है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।