पहाड़ों में बारिश-बर्फ़बारी के आसार, मैदानी इलाकों में भी गिरेगा तापमान, पढ़ें मौसम अपडेट

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने तीन पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

5 दिसंबर को उत्तराखंड के इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 5 दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। चमोली, उत्तकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बारिश होने के बाद सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में गिरेगा पारा

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवर्ती प्रसार और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय दबाव जैसे गतिविधियों के चलते पहाड़ों से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों में सर्दी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही शीत लहर और कोहरा भी परेशानी बढ़ाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×