“गिर्दा” होना है आसान नहीं, गिर्दा की स्मृतियों में डूबेगा नैनीताल, मनाया जाएगा विशेष 14वां स्मृति समारोह

“गिर्दा” होना है आसान नहीं, गिर्दा की स्मृतियों में डूबेगा नैनीताल, मनाया जाएगा विशेष 14वां स्मृति समारोह
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल, 21 अगस्त 2024: गिर्दा स्मृति मंच इस वर्ष भी प्रसिद्ध कवि गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ की याद में 14वां गिर्दा स्मृति समारोह आयोजित करेगा। हर वर्ष की भांति ही 22 अगस्त को सायं 4 बजे क्रांति चौक तल्लीताल से जनगीत गाते हुए जुलूस मल्लीताल को प्रस्थान करेगा।

जुलूस के उपरान्त सी.आर.एस.टी. इंटर कॉलेज में समसामयिक विषयों पर सम्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में गिर्दा स्मृति मंच सहित युगमंच नैनीताल, ताल साधना अकादमी नैनीताल, और भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल की प्रमुख भागीदारी रहेगी।

कार्यक्रम में गिर्दा स्मृति मंच द्वारा नाटक ‘राजा के सींग’ का नाट्य मंचन, ताल साधना अकादमी द्वारा गिर्दा के जनगीतों की प्रस्तुति, और युगमंच नैनीताल द्वारा ‘आसां नहीं होता है “गिर्दा” होना’ का मंचन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन हेमलता तिवाड़ी और गिर्दा स्मृति मंच के पंकज भट्ट, तुहीनांशु तिवाड़ी, भारती जोशी, दिनेश उपाध्याय, पवन कुमार, भूमिका बडोला, और महेश जोशी के द्वारा किया जा रहा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×