आर्ट ऑफ लिविंग समूह ने गेठिया में किया पौंधरोपण

आर्ट ऑफ लिविंग समूह ने गेठिया में किया पौंधरोपण
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल। आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह नैनीताल ने अपने वार्षिक कैलेंडर के कार्यक्रमों की श्रृंखला अनुसार पौंधारोपण कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम नैनीताल के समीप गेठिया गांव में किया गया। इस कार्यक्रम में समूह ने लगभग पांच सौ पौधे रोपे।

वृक्षों में प्रमुख रूप से फलदार वृक्ष अमरूद, हरड़, आडू, खुमानी, कागजी नींबू, बड़ा नींबू, माल्टा की प्रजातियां लगाई गई। पौधे गांव के लोगो, ग्रामप्रधान अमित आर्या और समूह के सदस्यो द्वारा रोपित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह के सदस्य रेशमा टंडन, कविता गंगोला, सुनीता वर्मा, ज्योति मेहरा, प्रेमलता, संगीता शाह, सिम्मी अरोरा, मंजू नेगी, सोनी अरोरा, पूजा शाही, बीना शर्मा, पूजा मल्होत्रा, श्वेता अरोरा, वंदना, कामना कंबोज, किरण टंडन, कविता जोशी, शिखा शाह, मंजू बिष्ट सिंह, कविता सनवाल, रीना सामंत, उमा कांडपाल, निम्मी कीर, रमा तिवारी, मधु बिष्ट, मंजू सनवाल, बिमला कफल्टया, संध्या तिवारी, नेहा डालाकोटी, सोमा शाह का योगदान रहा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×