नकल माफिया हाकम की गिरफ्तारी के बाद बेरोजगार संघ का बयान, बोले STF को दिए थे सबूत

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नकल माफिया हाकम सिंह रावत की शनिवार को गिरफ़्तारी हुई थी। जिसके बाद रविवार को उत्तराखंड बेरोज़गार संघ ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान संघ ने दावा किया कि हाकम सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ मिले पुख्ता तथ्य और जानकारी STF को संघ की ओर से ही उपलब्ध कराई गई थी।

माफिया हाकम सिंह के खिलाफ को सौंपे थे तथ्य: अध्यक्ष

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि बेरोज़गार संघ लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली और नकल माफियाओं के खिलाफ आवाज उठा रहा था। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने उन्हीं की ओर से सौंपे गए सबूतों पर जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार गिरफ्तारी संभव हुई।

ये भी पढ़ें: बहुत बड़ी खबर। हाकम सिंह गिरफ्तार, इस बार थी ये बड़ी योजना

नकल माफियाओं तक सीमित नहीं संघ की लड़ाई: कंडवाल

राम कंडवाल ने साफ किया कि बेरोज़गार संघ की लड़ाई सिर्फ नकल माफियाओं तक सीमित नहीं है। उनकी मांग है कि भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता और सख्त निगरानी हो, ताकि मेहनती युवाओं का हक न छीना जाए। कंडवाल ने कहा प्रदेश में किसी भी भ्रष्टाचार या धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर, UKSSSC का पेपर लीक!

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×