मेधावी छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किये जाने हेतु आयोजित सम्मान समारोह -कर्नाटक 

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम को लगातार जारी रखा गया है । इसी के तहत छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने तथा उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज *आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा* में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं,शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । 

कर्नाटक द्वारा उनका स्वागत,अभिनन्दन करते हुये अनेकों बालिकाओं को मेडल पहनाकर प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा व अन्य प्रतियोगी परीक्षा में उचित स्थान बनाया है और कठोर परिश्रम से उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता- पिता तथा शिक्षकों के गौरव को बढाया है।

कर्नाटक ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ पढ़ाई करें और एकाग्रता, परिश्रम,आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रखें तो सफलता अवश्य मिलेगी, श्री कर्नाटक कहा कि बच्चों का आत्मविश्वास, मनोबल को बढाया जाय और उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाय ताकि वे आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये भी मानसिक रूप से तैयार रहकर सफलता के उच्च शिखर पर पहुंच सकें।

कर्नाटक ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पढाई के साथ- साथ शारीरिक दक्षता के खेलों में भी प्रतिभाग करना अत्यन्त आवश्यक है ताकि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ्य रह सकें और इन खेलों के माध्यम से भी अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें ।
महापौर नगर निगम अजय वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किये जाने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित होंगे।

वहीं अन्य छात्र भी इन मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरित होंगे,उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरन्तर जारी रखे जाने चाहिए जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का मनोबल और ऊंचा हो सके। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने छात्राओं से कहा कि आगे बढ़ने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखें तो सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी ।
प्रधानाचार्या दीप्ति साह ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत/अभिनन्दन करते हुये कहा कि मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित कर श्री कर्नाटक ने समाज में एक आदर्श प्रस्तुत किया है जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका आभारी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन जोशी,रमेश जोशी, हयात बिष्ट,कमलेश कर्नाटक, देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, राकेश बिष्ट, अभिषेक तिवारी,प्रकाश मेहता , निखिल तिवारी,मिनाक्षी तिवारी,भावना काण्डपाल,समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुमन पाण्डे और रश्मि काण्डपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×