रानीखेत : महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल ने सीमान्त मुख्यालय रानीखेत का किया भ्रमण

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। अमृत मोहन प्रसाद (भा.पु.से.), महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल ने सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का एक दिवसीय भ्रमण किया।अमित कुमार महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत ने पंतनगर हवाई अड्डे पर महानिदेशक महोदय का स्वागत किया।

इसके पश्चात् महानिदेशक महोदय ने आवागमन शिविर काठगोदाम का भ्रमण किया वरिष्ठ स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीयों से वार्ता की।

क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा पहुँचने से पूर्व उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के ज्योलीकोट शिविर का भी भ्रमण किया। क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा पहुँचने पर क्षेत्रक अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक  सुधांशु नौटियाल ने उनकी अगवानी की।

महानिदेशक महोदय ने पौधारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया तथा जवानों व अधिकारीयों के साथ वार्ता की तथा उनकी समस्याओं के निदान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने जवानों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु मोटापे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को सार्थक बनाने का आह्वान किया तथा साथ ही बल कार्मिकों की किसी भी प्रकार की समस्या के निदान हेतु मुख्यालय द्वारा की गयी पहल जी एम एस पोर्टल की चर्चा की।

उन्होंने सीमा की रक्षा कर रहे जवानों की मूलभूत आवश्यकताओं तथा सड़क व संचार सुविधाओं का भी संज्ञान लिया।

अपने कार्यक्रम के अगले पड़ाव में वह सीमान्त मुख्यालय रानीखेत पहुंचे जहाँ पर उनका स्वागत उप महानिरीक्षक श्री परीक्षित बेहेरा ने किया तथा बल की एक टुकड़ी ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया।

सीमान्त मुख्यालय के शिविर का निरीक्षण करने के उपरांत महोदय को श्री डी. बी. सोनार, उपमहानिरीक्षक (प्रचालन) ने सीमान्त रानीखेत के सम्पूर्ण कार्यक्षेत्र में हो रही प्रशासनिक व प्रचालन गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण दिया गया।

उन्होंने सीमा क्षेत्र में बन रही सड़क, संचार साधनों की उपलब्धता, कार्मिकों की मूलभूत सुविधाओं हेतु सीमा चौकियों का निर्माण, जवानों की समस्या के निराकरण हेतु इलेक्ट्रॉनिक माध्यम जी एम एस पोर्टल का प्रारम्भ आदि विषयों पर गहन चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

 महानिदेशक महोदय ने जवानों व अधिकारीयों को संबोधित करते हुए बेहतर स्वस्थ्य व बल द्वारा संचालित की जा रही कल्याणकारी गतिविधियों की चर्चा की तथा उनकी समस्याओं के निदान हेतु सम्बंधित अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×