📅 Friday, 25 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड में NEET‑MBBS फर्जी प्रमाण पत्र केस: दो आरोपी गिरफ्तार, लेखपालों का निलंबन, जांच में नई परतें खुल रही 🔴 हल्द्वानी में 30 सितंबर तक बिजली कटौती: 10 से 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद 🔴 उत्तराखंड में NEET MBBS भर्ती सौदा: भोपाल से गिरफ्तार नए आरोपी की कार से बरामद हुए 5 लाख 58 हजार रुपये 🔴 उत्तराखंड में सितंबर के अंतिम दिनों में बरसात की लहर, 24‑29 सितंबर तक कई जिलों में हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना 🔴 कॉल नहीं उठाई तो पिता को धमकी! उत्तराखंड में यहाँ युवक की हरकतों से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई 🔴 देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश, सफाई कर्मियों ने झाड़ू से बदमाशों को खदेड़ा
होम » ख़बरें » रानीखेत महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का सफल आयोजन

रानीखेत महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का सफल आयोजन

स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का सफल आयोजन

विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि तथा छात्रवृत्ति योजनाओं पर हुआ सार्थक संवाद

रानीखेत। स्वर्गीय  जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में दिनांक 28 अप्रैल को एक दिवसीय शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं लगभग दो दर्जन अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा सर्वांगीण विकास से संबंधित विविध पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की कक्षा उपस्थिति को 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी रणनीतियों का निर्माण करना रहा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे.एस. रावत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रमुख प्रावधानों एवं उसके क्रियान्वयन से उत्पन्न होने वाले शैक्षिक परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। तत्पश्चात परीक्षा प्रभारी डॉ. बी.बी. भट्ट एवं डॉ. दीपा पांडे ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक सुझाव प्रदान किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न शैक्षणिक सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों का व्यापक विवरण प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन तथा परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में इस प्रकार की संगोष्ठियों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

संगोष्ठी में उपस्थित प्रमुख अभिभावकों में विजय रावत, हरिश्चंद्र सिंह, गोविंद सिंह, अब्दुल हनीफ, हरीश चंद्र तिवारी, भगवती, विनोद चंद्र तिवारी, मनोज सिंह, हेमंत भंडारी एवं चंद्रावती सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन शिक्षक-अभिभावक संघ के प्रभारी डॉक्टर महिराज मेहरा द्वारा सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।