अल्मोड़ा : स्याल्दे विखोति मेले में आज नौज्यूला दल के 9 ग्राम सभाओं ने ओडा भेंटने की रस्म को किया पूरा

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

ऐतिहासिक पौराणिक सांस्कृतिक स्याल्दे विखोति मेले में आज नौज्यूला दल के 9 ग्राम सभाओं ने ओडा भेंटने की रस्म को किया पूरा।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत/द्वाराहाट। द्वाराहाट नगर में आज ऐतिहासिक पौराणिक सांस्कृतिक स्याल्दे बिखौती मेले में पहले दिन आज वट पूजा के साथ नौज्यूला दल के 9 ग्राम सभाओं ने ओड़ा भेंटने की रस्म अदा कर मेले को आगे बढ़ाया।

क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने रिबन काट कर ओड़ा भेटने का शुभारंभ किया। जिसके बाद मुख्य गेट पर विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा नौज्यूला दल के सभी थोकदार और प्रधानों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा नगर मे झाकी निकाली गई। वही देर रात को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेगे।

बता दे कि मेले में आज नौज्यूला दल के ग्राम हाट, धियाडी, बमनपुरी, काहाली, ईढा, सलाल खोला, भूमकिया व कौला ग्राम सभाओं के रणबांकुरे द्वारा झोड़ा गाकर ओडा भेंटने की रस्म को पूरा किया।

वही आज का मुख्य झोड़ा “सरकारी स्कूल बंद हुनी छन, नान लगूनी सूटा। शराबक दुकान जाग जाग पर, पाणी हैरो पट” गाकर सरकार पर झोड़ों के माध्यम से कटाक्ष कर संदेश देने की कोशिश की गई।

वही कल आल और गरख दल के रणबांकुरे ओडा भेंटने की रस्म अदा करेंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×