📅 Saturday, 14 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 डिजिटल DLC‑सहायता से पेंशनरों को मिलेगा नया सशक्तिकरण – 30 नवंबर तक देहरादून में विशेष अभियान 🔴 फर्जी डिग्री से असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर पकड़े गए डॉ. उमेश त्यागी, पौड़ी पुलिस ने गाज़ीपुर से बड़े पराक्रम के साथ गिरफ्तारी 🔴 उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर: 12 बंद ITI फिर शुरु होंगे, मिलेगा तकनीकी कौशल का अभियान 🔴 हल्द्वानी में किशोरी पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला: चार युवकों को गिरफ्तार, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी भी शामिल 🔴 उत्तराखंड में मतदाता सूची का नया ड्राफ्ट जारी: 72.78 लाख लोगों की पंजीकरण, 11 दिसंबर तक संशोधन का मौका 🔴 SC-ST छात्रों को धामी सरकार की सौगात, फ्री कोचिंग की आय सीमा अब 8 लाख
होम » ख़बरें » अल्मोड़ा : यूसीसी पंजीकरण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, महानिबंधक डॉ. वी. षणमुगम की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

अल्मोड़ा : यूसीसी पंजीकरण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, महानिबंधक डॉ. वी. षणमुगम की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। जनपद में यूनीफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पंजीकरण की प्रगति, उससे संबंधित व्यावहारिक समस्याओं और समाधान पर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता यूसीसी के महानिबंधक डॉ. वी. षणमुगम ने की। बैठक में जनपद में यूसीसी के कार्यान्वयन हेतु संबंधित रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यूसीसी पंजीकरण से संबंधित व्यावहारिक दिक्कतों की पहचान करना, उनके समाधान हेतु रणनीति तय करना और फील्ड स्तर के अधिकारियों से सुझाव प्राप्त करना था।

बैठक में रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही विभिन्न समस्याओं, तकनीकी जटिलताओं और जनसामान्य की चिंताओं को विस्तार से रखा गया। इन बिंदुओं का संज्ञान लेते हुए महानिबंधक डॉ. वी. षणमुगम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने अब तक हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया, किन्तु साथ ही यह भी निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों को तेजी से और समयबद्ध रूप में पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों का शत प्रतिशत पंजीकरण शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

महानिबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों के पंजीकरण के दौरान अनावश्यक औपचारिकताओं से बचते हुए पंजीकरण को आसान बनायें । प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की बात पर बल देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जनता को सहज और सम्मानजनक वातावरण में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सभी रजिस्ट्रार एवं सब-रजिस्ट्रार को निर्देशित किया कि पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल, त्वरित और सुगम बनाया जाए ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि अनावश्यक पूछताछ से बचा जाए और पंजीकरण में पूरी गोपनीयता सुनिश्चित की जाए ।
बैठक में यह भी तय किया गया कि पंजीकरण से संबंधित सभी स्तरों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि नागरिकों में भ्रम की स्थिति न हो और वे आत्मविश्वास के साथ पंजीकरण में भाग ले सकें।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी , एडीएम सी०एस० मर्तोलिया , संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद , एसडीएम सदर संजय कुमार , एसडीएम भनोली एन॰एस॰ नगन्याल , डीपीआरओ राजेंद्र सिंह ,सहायक आयुक्त नगर निगम भरत कुमार सहित संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।