📅 Saturday, 14 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 डिजिटल DLC‑सहायता से पेंशनरों को मिलेगा नया सशक्तिकरण – 30 नवंबर तक देहरादून में विशेष अभियान 🔴 फर्जी डिग्री से असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर पकड़े गए डॉ. उमेश त्यागी, पौड़ी पुलिस ने गाज़ीपुर से बड़े पराक्रम के साथ गिरफ्तारी 🔴 उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर: 12 बंद ITI फिर शुरु होंगे, मिलेगा तकनीकी कौशल का अभियान 🔴 हल्द्वानी में किशोरी पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला: चार युवकों को गिरफ्तार, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी भी शामिल 🔴 उत्तराखंड में मतदाता सूची का नया ड्राफ्ट जारी: 72.78 लाख लोगों की पंजीकरण, 11 दिसंबर तक संशोधन का मौका 🔴 SC-ST छात्रों को धामी सरकार की सौगात, फ्री कोचिंग की आय सीमा अब 8 लाख
होम » ख़बरें » रानीखेत : रक्षा सम्पदा कार्यालय देहरादून द्वारा जन सुनवाई हेतू आयोजित किया गया शिविर

रानीखेत : रक्षा सम्पदा कार्यालय देहरादून द्वारा जन सुनवाई हेतू आयोजित किया गया शिविर

रक्षा सम्पदा कार्यालय देहरादून द्वारा जन सुनवाई हेतू रानीखेत मे आयोजित किया गया शिविर

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। रक्षा सम्पदा कार्यालय देहरादून वृत देहरादून के अधिकार क्षेत्र/प्रबंधाधीन संपत्तियों/रक्षा भूमियों से सम्बंधित समस्या के निवारण के लिए जन सुनवाई हेतू रक्षा सम्पदा उप कार्यालय, रानीखेत मे एक शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे रक्षा सम्पदा से जुड़ी जनता की समस्याओ को रक्षा सम्पदा अधिकारी विवेक सिंह द्वारा सुना और जनता को दिये गए नोटिसो के बारे मे सुनवाई की गई।

रक्षा सम्पदा अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि कैम्प लगाकर यहा पर लोगो की समस्याओं को सुलझाया जाएगा।मुख्यता रानीखेत, नैनीताल या अल्मोड़ा छावनी में जो लोग रह रहे हैं, या कुमाऊं रीजन में लोगों की रक्षा भूमि से लेकर लीज, म्यूटेशन जैसी समस्याओं को लेकर ये कैंप लगाया गया है।

इसे रानीखेत छावनी के अधिशासी अधिकारी और मेरे द्वारा जॉइंटली अटेंड किया गया। यहां पर मुख्यता समस्या लीस से संबंधित आई है, जो भी लीस पर जो भी डिमांड नोटिस गए हैं, उनमें पैसा जमा कराने से, म्यूटेशन में कैसे आगे बढ़ना है, उनसे संबंधित जो भी डाउट थे, और कुछ लोगों का कई सालों से कब्जा चल रहा है, या सरकार के क्या प्रोसीजर हैं।

बहुत से ऐसे केस हैं जिनमें हम तभी आगे बढ़ पाएंगे जब जो यूजर है, या फिर जो लोग यह पर रह रहे हैं उनके द्वारा डिमांड नोटिस पर पैसा जमा कराया जाएगा।

ऐसा होने के बाद बहुत सी चीजें लोकल लेवल पर सॉल्व हो जाएंगी। कुछ चीजों में अगर नियमानुसार रक्षा मंत्रालय को अनुमोदन के लिए भेजा जायेगा।

जहां तक मैने देखा है, बहुत से लोगों को गाइडेंस की आवश्यकता थी, उन्हें पता ही नहीं था कि क्या करना है। इसके लिए हमने उन्हें समझा दिया है। हमे उम्मीद है कि आने वाले दो या तीन हफ्तों में वो ये सारी चीजें हमें जमा कराएंगे, और हम उनके केस को जल्द से जल्द सॉल्व कराएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला, सहायक रक्षा सम्पदा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव,मोहन नेगी सहित क्षेत्रीय जन-मानस उपस्थित रहे।

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।