📅 Saturday, 14 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 डिजिटल DLC‑सहायता से पेंशनरों को मिलेगा नया सशक्तिकरण – 30 नवंबर तक देहरादून में विशेष अभियान 🔴 फर्जी डिग्री से असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर पकड़े गए डॉ. उमेश त्यागी, पौड़ी पुलिस ने गाज़ीपुर से बड़े पराक्रम के साथ गिरफ्तारी 🔴 उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर: 12 बंद ITI फिर शुरु होंगे, मिलेगा तकनीकी कौशल का अभियान 🔴 हल्द्वानी में किशोरी पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला: चार युवकों को गिरफ्तार, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी भी शामिल 🔴 उत्तराखंड में मतदाता सूची का नया ड्राफ्ट जारी: 72.78 लाख लोगों की पंजीकरण, 11 दिसंबर तक संशोधन का मौका 🔴 SC-ST छात्रों को धामी सरकार की सौगात, फ्री कोचिंग की आय सीमा अब 8 लाख
होम » ख़बरें » बेटी ने प्यार किया तो बाप बना जल्लाद, फंदे से टांगा, पेट्रोल डाल लगाई आग पर

बेटी ने प्यार किया तो बाप बना जल्लाद, फंदे से टांगा, पेट्रोल डाल लगाई आग पर

एक बाप ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। बेटी दूसरे जाति के लड़के से प्यार करती थी। इस बात से नाराज बाप ने उसे फंदे से टांगकर मार डाला। इसके बाद पेट्रोल डालकर शव जला दिया।

घटना आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले का गुंतकल मंडल के कासापुरम गांव की है।

कासापुरम थाने के सब इंस्पेक्टर टीपी वेंकटस्वामी ने बताया कि आरोपी की पहचान रामंजनेयुलु के रूप में हुई है। रामंजनेयुलु ने अपनी तीन बेटियों की शादी कर दी है। उसकी चौथी बेटी भारती इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह यशवंत नाम के लड़के से पांच साल से प्यार कर रही थी। उसी से विवाह करना चाहती थी। लड़का दूसरी जाति का था इसलिए परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

बेटी को पेड़ से लटका बाप ने मारा

वेंकटस्वामी ने कहा कि इस मामले को लेकर रमनजनेयुलु और भारती के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। मंगलवार शाम को भारती की मां बाजार गई थी। उसी समय रमनजनेयुलु और भारती के बीच तीखी बहस हुई। रमनजनेयुलु बेटी को कासपुरम में एक स्थानीय मंदिर के पास सुनसान जगह पर ले गया और उसे जबरन एक पेड़ से लटका दिया।

बेटी का शव उतार बाप ने पेट्रोल से जलाया

भारती की मौत हो गई तब रमनजनेयुलु ने शव को उतारा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर कासपुरम पुलिस बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक शव जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने रामंजनेयुलु को गिरफ्तार कर लिया है।

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।