📅 Wednesday, 30 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 जल संस्था ने चेतावनी दी: “पानी का बिल नहीं भरा तो कट जाएगा” – साइबर ठगी से बचें 🔴 उत्तराखंड में यहां हुई सनसनीखेज वारदात, बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर जानलेवा हमला; मौत ! 🔴 उत्तराखंड में आर्मी जॉब फ्रॉड का बड़ा खुलासा: 46 फर्जी जोइनिंग लेटर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार, लाखों का ठगी का नेटवर्क उजागर 🔴 रुद्रप्रयाग में डॉक्टर पर रिश्वत का आरोप, 5 हजार के बदले दिव्यांगता प्रमाणपत्र 🔴 उत्तराखंड में अंधेरे का पर्दा उठा: पहचान छिपाकर नाबालिग से दोस्ती, फिर निकाह का दबाव और धमकी का शॉक 🔴 उत्तराखंड के छात्रसंघ चुनाव 2026 में ABVP, NSUI और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीतीं जीत‑जंग, कई संस्थानों में एक वोट से तय हुआ परिणाम
होम » खबरनामा » उत्तराखंड में यहां हुई सनसनीखेज वारदात, बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर जानलेवा हमला; मौत !

उत्तराखंड में यहां हुई सनसनीखेज वारदात, बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर जानलेवा हमला; मौत !

Udhamsingh Nagar | Crime News | Police Action : खेतलसंडा खाम गांव में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक पिता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटी से छेड़छाड़ कर रहे दो भाइयों को जब पिता ने डांटकर विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और चारपाई की पाटी से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में पिता को इलाज के लिए ले जाया गया…लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में खेतलसंडा खाम गांव में रह रही थी। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे वह गांव के सरकारी नल से पानी भरकर घर लौट रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले संजय और सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

युवती के मुताबिक पिता ने दोनों युवकों को छेड़छाड़ करते देखा तो उन्होंने दोनों को डांटा और इसका विरोध किया। आरोप है कि पिता के विरोध करने से दोनों भाई भड़क गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान चारपाई की पाटी से पिता के सिर पर जोरदार वार किया गया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए गोरखपुर एम्स ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।