कैंसर को हराया…अब दुनिया जीतने निकली पहाड़ की बेटी, सौंदर्य प्रतियोगिता का जीता खिताब

जिस लड़की को चौथी स्टेज का कैंसर हो, क्या आप सोच सकते है कि वो एक दिन सौंदर्य प्रतियोगिता जीत जाएगी? उत्तराखंड की इस बेटी ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर आज पूरी देवभूमि गर्व कर रही है। हम बात कर रहे है गुनगुन बियाल की, जिन्होंने कैंसर को हराकर, सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब पहाड़ की ये बेटी दुनिया का मंच जीतने निकली है।

देहरादून की गुनगुन ने P&I India 2026 पेजेंट का जीता खिताब

दरअसल हाल ही में अहमदाबाद में P&I India 2026 पेजेंट आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता मे देशभर के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें देहरादून के डांडीपुर की रहने वाली गुनगुन बियाल भी शामिल थी। ऐसे में उन्होंने अपने आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व के दम पर विजेता का ताज अपने नाम कर लिया।

तीन सालों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थी गुनगुन

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि गुनगुन बीते तीन सालों से ब्लंड कैंसर से जूझ रही थी। इसके बाद भी उनका हौसला डगमगाया नहीं और उन्होंने इस सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

कैंसर को मात देकर की नई शुरुआत

देहरादून की गुनगुन पूर्व में Miss Teen Uttarakhand भी रह चुकी है। हालांकि गुनगुन के जीवन में इसके बाद एक ऐसी मुश्किल घडी आई, जिसने उनके हौसले की असली परीक्षा ली। गुनगुन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा। हालांकि इलाज, दर्द और मुश्किल दौर के बीच भी गुनगुन ने हार नहीं मानी और जिंदगी से लड़ने का फैसला किया।
तीन साल तक लड़ने के बाद उन्होंने कैंसर को मात देकर एक नई शुरुआत की।

Healing Space की संस्थापक है गुनगुन बियाल

गुनगुन सिर्फ एक कैंसर सर्वाइवर ही नहीं हैं, बल्कि Healing Space की संस्थापक भी हैं। अब P&I India 2026 की विजेता बनने के बाद उनके सफर ने एक और बड़ी छलांग लगाई है।

2027 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

इस जीत के साथ अब गुनगुन 2027 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यानी उत्तराखंड की ये बेटी अब सिर्फ राज्य का नहीं, बल्कि पूरे देश का तिरंगा तिरंगा लेकर दुनिया के मंच पर अपनी पहचान बनाने जा रही है। कैंसर को हराने के बाद राष्ट्रीय स्तर का ताज जीतना और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना, गनगुन बियाल की कहानी वाकई कमाल की है।

उनकी हिम्मत और जज्बा मिसाल है। उनकी ये कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.