आईडीटीआर परिसर में पौधों का रोपण, बढ़ेगी हरियाली

आईडीटीआर परिसर में पौधों का रोपण, बढ़ेगी हरियाली
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post आईडीटीआर परिसर में पौधों का रोपण, बढ़ेगी हरियाली appeared first on Avikal Uttarakhand.

रीठा, आंवला और अमलतास समेत औषधीय व छायादार पौधे लगाए

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) परिसर में गंगोत्री कौशल विकास एवं उत्थान समिति की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईडीटीआर के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं के साथ इग्नू, देहरादून के मास्टर ऑफ सोशल वर्क के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

आईडीटीआर के सहायक निदेशक रोहित गुप्ता ने कहा कि परिसर में शोभाकार, छायादार और औषधीय महत्व के पौधे लगाए जाने से परिसर की सुंदरता के साथ हरियाली भी बढ़ेगी। उन्होंने रीठे का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान रीठा, आंवला, मालाबार नीम, च्यूरा और अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के 60 से अधिक पौधे लगाए गए। ये पौधे वन अनुसंधान संस्थान के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए हैं। उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक हरीश राठौर, अनुराग रावत और अजय पंवार, कर्मचारी सोहन थापा व संजय कुमार, प्रशिक्षु स्वाति, किरण, मेघा, अंजली और संतोषी सहित इग्नू के छात्र संजीव कुमार, अजय खाड़वाल और दारुल अफजल मौजूद रहे। गंगोत्री कौशल विकास एवं उत्थान समिति की ओर से अध्यक्ष रमेश खत्री, ज्योत्सना खत्री, रमेश प्रधान, शशि प्रधान, नीलम प्रधान और अमित कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

The post आईडीटीआर परिसर में पौधों का रोपण, बढ़ेगी हरियाली appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×